सागर जिले के देवरी विधानसभा के 11 कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा में शामिल

भोपाल | सागर जिले के देवरी विधानसभा के 11 कांग्रेस पदाधिकारी आज कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए, जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा में शामिल होने वाले इन कांग्रेस पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेशाध्यक्ष ने इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुप्पटा पहना कर शामिल किया। इस मौके पर प्रदेश शासन के मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक संजय पाठक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नए साथी भाजपा में आकर एक हो जाते
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि भाजपा में आपका हृदय से स्वागत है। ये एक परिवार है और आज से आप भी भाजपा की सदस्यता लेकर इस परिवार के अभिन्न अंग बन गए हैं। अपना परिवार ऐसा है जब मिलते है तो दूध में जैसे शक्कर मिल जाती है, वैसे नए साथी भाजपा में आकर एक हो जाते है। अब एक टीम की तरह, मिलजुलकर काम करेंगे।