नगर निगम प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बनाई समिति

सतना | नगरनिगम के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशी चयन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसबार चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। हमेशा की तरह बाहर से आने वाले पर्यवेक्षकों की भूमिका नहीं होगी। उसके स्थान पर प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने जिला कांग्रेस कमेटियों को महत्व दिया है। ग्रामीण और शहर अध्यक्ष चयन समिति के प्रमुख होंगे। इसके अलावा एक-एक प्रभारी और उप प्रभारी होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रभाष शेखर द्वारा 16दिसंबर 2020को प्रेषित पत्र क्रमांक 1772/20 के साा संलग्न समिति सदस्यों की सूची के अनुसार समिति में दो अध्यक्ष द्वय क्रमश: जिला कांग्रेस ग्रामीण दिलीप मिश्रा और शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद शामिल किए गए हैं। जबकि, आठ सदस्यों में विधायक नीलांशु चतुवेर्दी, सिद्धार्थ कुशवाहा, पिछल्ले विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशी क्रमश: राजाराम त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार सिंह, कल्पना वर्मा, यादवेंद्र सिंह, रमाशंकर पयासी, के अलावा नगरनिगम में नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र सिंह गुउ्डू हैं। छह सदस्य कांग्रेस के अन्य संगठनों से लिए गए हैं। उनमें महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष डोली चौरसिया, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीता सिंह परिहार, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, सेवादल के शहर अध्यक्ष बरमेंद्र सिंह और सेवादल के जिलाध्यक्ष अरूण तनय मिश्रा हैं।

समिति के अलावा प्रदेश से चुनाव के लिए तरुण भानोट को प्रभारी और पद्मा शुक्ला को उप प्रभारी बनाया गया है। जल्द ही समिति और प्रभारियों की संयुक्त बैठक होगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, प्रदेश संगठन ने बाहरी पर्यवेक्षकों के दखल को समाप्त करने का निर्णय लिया है क्योंकि, उनके कारण स्थानीय स्तर पर दावेदारों के बीच अनावश्यक प्रतिद्वंद्विता और खींच-तान बढ़ जाती है। जिससे काफी हद तक सही प्रत्याशी तय करने में भी संगठन को परेशानी होती रही है।

संबंधित निर्णायक नेताओं तक पहुंच रखने वाले दावेदार टिकट के जुगाड़ में सफल हो जाते हैं पर अपेक्षित परिणाम नहीं आते। इसके अलावा जिला संगठन के  नेता भी स्वयं को उपेक्षित महसूस करते रहे हैं। इन विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने कुछ बदलाव किया है।