दिव्य विचार: मन को व्यवस्थित करना ही श्रेष्ठ साधना- मुनिश्री चन्द्रप्रभ जी महाराज

दिव्य विचार: मन को व्यवस्थित करना ही श्रेष्ठ साधना- मुनिश्री चन्द्रप्रभ जी महाराज

मुनिश्री चन्द्रप्रभ महाराज जी कहते हैं कि व्यक्ति को जीवन में जिस पहलू पर सबसे ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है, वह स्वयं की मानसिक धारा ही है। उसी में ही राग-द्वेष के संस्कार पोषित होते हैं। उसी में कषाय का तिलिस्म रचता है। वहीं से तृष्णा के तीर चलते हैं। अज्ञान और मूर्च्छ का अंधा प्रवाह वहीं पर प्रवाहित है। हम लोग 'त्रिशंकु' की तरह बीच में अटके हैं। भीतर बाहर का द्वैत, भीतर-बाहर के भेद में जी रहे हैं। मनुष्य विवश है अपने भीतर के अंधे प्रवाह के आगे। व्यक्ति जागे, मन की धाराओं के प्रति। अपनी नकारात्मकताओं को हटाए और सकारात्मकताओं को स्वीकारें। नकारात्मकता सदा अशुभ ही होती है, सकारात्मकता शुभ ही होती है। नकारात्मकता यानी अशुभ लेश्या, सकारात्मकता यानी शुभ लेश्या। नकारात्मकता पर विजय प्राप्त करना सबसे बड़ी मनोविजय है। मन को जीतना ही कठिन है। मन को बदलना ही कठिन है। मन को व्यवस्थित करना ही चुनौती है। मन को व्यवस्थित करना स्वयं में ही एक श्रेष्ठ साधना है। मन को व्यवस्थित करना खुद को व्यवस्थित करना है। आखिर, जीवन की हर गतिविधि का प्रेरक मन ही है। आप मन की चौकीदारी कीजिए। उसकी देखभाल कीजिए। उसकी सार-सम्हाल कीजिए। अपने मन की दशा को समझने के लिए हम अपने उन घेरों को समझें जिनसे हम घिरे मानसिकता जितनी क्रूर और निकृष्ट है, उसकी लेश्या उतनी ही निकृष्ट होती हुए हैं। जिसकी है। जिसकी मानसिकता जितनी सरल और सौम्य है, उसकी लेश्या उतनी ही श्रेष्ठ है। लेश्या की श्रेष्ठता के लिए अपनी मानसिकता बेहतर बनाएँ। पहली लेश्या कृष्ण लेश्या है। आप बाहर से काले हों या गोरे लेकिन आपका एक आभामंडल होता है जिसे किरलियॉन फोटोग्राफी द्वारा लिया जा सकता है। पेड़-पौधे, फूल-पत्ती सबका आभामंडल होता है और यह बाहरी तत्त्वों से प्रभावित होता है। स्नेह मिलने पर अनुराग से भर उठता है और दूषित भावों के सम्पर्क से कुम्हला जाता है।