रीवा- आंनद विहार: 1 दिसम्बर से 20 मिनट आएगी लेट लेकिन समय पर पहुंचेगी दिल्ली

सतना | 1 दिसम्बर से रीवा से आनंद विहार के बीच चलने वाली दिल्ली सुपरफास्ट टेÑन का समय भी बदल जाएगा। रेलवे जीरो वेस्ट आधारित टाइम टेबिल लागू कर रहा है जिसमें आनंद विहार के समय में परिवर्तन किया गया है। रीवा से अब यह गाड़ी लेट आया करेगी लेकिन दिल्ली अपने पुराने समय पर ही पहुंचेगी।

बताया गया कि नई समय सारिणी के अनुसार अभी जो 02427 रीवा- आनंद विहार स्पेशल जो रीवा से अभी शाम 4 बजे चलती है वह अब शाम 4.40 पर चलेगी जो सतना 4.55 की बजाय 5.20 पर आएगी और आनंद विहार अपने पुराने समय सुबह 6.40 पर ही पहुंचेगी। वहीं 02428 आनंद विहार- रीवा दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल जो अभी आनंद विहार स्टेशन से रात 9.15 पर चलती है वह अब 10.05 पर चलेगी और सतना 9.50 की बजाय 9.40 पर ही आएगी और रीवा अपने पुराने समय पर पहुंचेगी। 

चित्रकूट का भी बदलेगा समय  
1 दिसंबर से चित्रकूट स्पेशल का समय भी बदलेंगा। जिसमे अप गाड़ी संख्या 05205 लखनऊ- जबलपुर चित्रकूट स्पेशल अब लखनऊ से शाम 5.30 पर चलेगी,जो सतना रात1.55 , मैहर 2.33 पर आएगी और जबलपुर सुबह 5.25 पर पहुचेगी।